Skip to main content

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी

क्षमा करो साथी अब ऐसी,

फिर न कभी रुसवाई होगी 

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी।

नींद स्वयं ही चुरा ले गयी, मेरे मन के स्वप्न सुहाने,

अंधियारी रजनी के धोखे, भूल हो गयी यह अनजाने।

जीवन के चौराहे पर कुछ – मीत मिले थे बिन पहिचाने,

यौवन के आवारापन में, भूल हो गयी यह अनजाने ।   

उनमें से ही कुछ ने आकर, पीर तुम्हें पहुंचाई होगी,

जितनी निकट तुम्हारे, उतनी और कहाँ निठुराई होगी।

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी।।

मिलन–विरह के कोलाहल में, तुम अब तक एकाकी कैसे?

इस परिवर्तनशील जगत में, तुम सचमुच जैसे के तैसे।

कितनी बार क्षमा मांगी और, कितना प्राण–प्रताण किया है,

फिर भी शायद तुमने हमको, नहीं अभी तक क्षमा किया है।

ऐसी निष्ठुर नीति धरा पर, कब किसने अपनायी होगी,

और “आराधना” न इस धरा पर, भक्तों ने अपनायी होगी।

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी।।

यौवन की कुलषित कारा में, तुम पावन से भी अति पावन,

पापी दुनियाँ बहुत बुरी है, ओ मेरे भोले मन भावन।

मेरी पर्णकुटी में आकर तुमने, मुझको कृतार्थ कर दिया,

आजीवन कठोर कारा को कुछ थोड़ा सौहार्द कर दिया।

पर न और अब याद दिलाओ वह अपराध भुलाई होगी ,

देख तुम्हारी निर्मलता को शबनम भी शरमाई होगी।

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी।।


रामवीर सिंह चौहान 
09-12-1974

HINDI POEM HINDI SHAYARI, SAHITYA SANKLAN





Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा भृकुटि – विलास सरल कब होगा? O mere Durbhagya , Oh my bad luck

  ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा भृकुटि – विलास सरल कब होगा ? बचपन गया शिथिल सा यौवन बीत रही जीवन तरुणाई , काले केश – कुसुम कुम्हलाने आकुल अरुणाई अलसाई ,                         प्रौढ़ पींजरे के बंदी का                         कारावास सफल कब होगा ?                         ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा                         भृकुटि – विलास सरल कब होगा ? सत्कर्मों में रत रह कर भी - हुयी सदा संघर्ष सगाई , सब साधन सम्पन्न सहायक होते हुये पराजय पायी ,             ...

भूले गीत बिसरि गयी कविता

भूले गीत बिसरि गयी कविता  और लेखनी अचल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है। कल , कोमल कल्पना लोक में आकस्मिक भूचाल आ गया , भावों के गंभीर सिंधु में  असमय भीषण ज्वार आ गया। और किसी की आँख झील सी हँसते – हँसते सजल हुयी है ।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। है स्वीकार मुझे , मैंने ही फणि – मणि साथ निभाना चाहा , अवगुण के कीचड़ में मानवता- का कमल खिलाना चाहा । कलयुग में सतयुग लाने की त्रुटि से पहली पहल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। मानव का अतीत जीवन भर ही , उसका पीछा करता है , कभी किसी अनजान मोड पर बाहों में भींचा करता है। इसी श्रंखला में , अमृत सी साख , किसी की गरल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। सुमन मिले थे कुछ मनमौजी जो काँटों की चुभन दे गये , आल्हादित और मध्य चन्द्र को चिर स्थायी ग्रहण दे गये। एक सुहानी गुन – गुन करती उजियाली निशि तरल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। अच्छा चलो क्षमा कर भी दो भूल , अज्ञ आवारापन की , या सात्विक श्...