Skip to main content

पटना में हुयी एक घटना हिन्दी हास्य कविता Hindi funny Poem

दाँतों का सेट एक है

बिहार की राजधानी पटना,
पटना में हुयी एक घटना।
एक बुड्ढा नौजवान,
एक बुढ़िया नौजवान।
दोनों एक होटल में गये!
वेटर को बुलाया............
दो प्लेट खाना मंगवाया ,
जब बुड्ढे ने खाना खाया,
तो बुढ़िया ने पंखा हिलाया।
और जब बुढ़िया ने खाना खाया,
तो बुड्ढे ने पंखा हिलाया।
यह देख कर !
वहाँ का वेटर चकराया,
और चिल्लाया ............
अरे ओ लैला मजनू की औलादों
जब इतना ही प्रेम था तो एक साथ क्यूँ नहीं खाया।
यह सुन कर बुड्ढा बोला......
अल्लाह के नेक बंदे सवाल तो तेरा नेक है,
क्या करूँ हम दोनों के दाँतों का सेट एक है 

               प्रशान्त चौहान 


sahitya sanklan funny poem


Comments

Popular posts from this blog

भूले गीत बिसरि गयी कविता

भूले गीत बिसरि गयी कविता  और लेखनी अचल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है। कल , कोमल कल्पना लोक में आकस्मिक भूचाल आ गया , भावों के गंभीर सिंधु में  असमय भीषण ज्वार आ गया। और किसी की आँख झील सी हँसते – हँसते सजल हुयी है ।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। है स्वीकार मुझे , मैंने ही फणि – मणि साथ निभाना चाहा , अवगुण के कीचड़ में मानवता- का कमल खिलाना चाहा । कलयुग में सतयुग लाने की त्रुटि से पहली पहल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। मानव का अतीत जीवन भर ही , उसका पीछा करता है , कभी किसी अनजान मोड पर बाहों में भींचा करता है। इसी श्रंखला में , अमृत सी साख , किसी की गरल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। सुमन मिले थे कुछ मनमौजी जो काँटों की चुभन दे गये , आल्हादित और मध्य चन्द्र को चिर स्थायी ग्रहण दे गये। एक सुहानी गुन – गुन करती उजियाली निशि तरल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। अच्छा चलो क्षमा कर भी दो भूल , अज्ञ आवारापन की , या सात्विक श्...

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी  क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी। नींद स्वयं ही चुरा ले गयी , मेरे मन के स्वप्न सुहाने , अंधियारी रजनी के धोखे , भूल हो गयी यह अनजाने। जीवन के चौराहे पर कुछ – मीत मिले थे बिन पहिचाने , यौवन के आवारापन में , भूल हो गयी यह अनजाने ।    उनमें से ही कुछ ने आकर , पीर तुम्हें पहुंचाई होगी , जितनी निकट तुम्हारे , उतनी और कहाँ निठुराई होगी। क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी।। मिलन–विरह के कोलाहल में , तुम अब तक एकाकी कैसे ? इस परिवर्तनशील जगत में , तुम सचमुच जैसे के तैसे। कितनी बार क्षमा मांगी और , कितना प्राण–प्रताण किया है , फिर भी शायद तुमने हमको , नहीं अभी तक क्षमा किया है। ऐसी निष्ठुर नीति धरा पर , कब किसने अपनायी होगी , और “आराधना” न इस धरा पर , भक्तों ने अपनायी होगी। क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी।। यौवन की कुलषित कारा में , तुम पावन से भी अति पावन , पापी दुनियाँ बहुत बुरी है , ओ मेरे भोले मन भावन। मेरी पर्णकुटी में आकर तुमने , मुझको कृतार...

माँ हिन्दी कविता Maa Hindi Poem

माँ                    माँ                    दिल के टुकड़े करने वाला , दिल का टुकड़ा लगता है , नालायक बेटा भी माँ को , राजा बेटा लगता  है। माँ की ममता जैसा निर्मल , कोई दर्पण क्या होगा , जिसको धूल सना बच्चा भी , सूरज चंदा लगता है। पूछो तो नन्हें पछी से , जब धमकता है मौसम ,  माँ के पंखों मे छिप जाना , कितना अच्छा लगता है। जिसके चरणों में ज्ञानीजन , तीनों लोक बताते  हैं , मुझको माँ के चरणों में , जग सिमटा-सिमटा लगता है। चुंबन अंकित करती है जब , सिर पर हांथ फिरा कर माँ , अम्बर से ऊँचा मुझको , तब अपना माथा लगता है। गंगा जल की पावनता की , माना महिमा भारी  है , लेकिन “माँ” के आँसू से , वो मुझको हल्का लगता है। दुख से राहत पाने को , यूँ  तो लाखों रस्ते हैं , माँ की यादों में खो जाना , सीधा रस्ता लगता  है।   माँ की गोद अगर मिल जाये , सारी दुनियाँ देकर भी , महँगे युग से भी मुझको , यह सस्ता सौदा लगता है। दिल के टुकड़े करने वाला , दिल का टुकड़ा लगता ह...