Skip to main content

हम आपके बिन

हम आपके बिन 

राका पति से रहित रात्रि के सूनेपन से पीड़ित हो,
करने लगा कल्पना कल की सजल नयन उन्मीलित हो।

अब नहीं रहे हैं सिकन्दरपुर में परमवीर श्री रामवीर,
सद्ज्ञानों के ज्ञान पुंज के नहीं विकल्प बचे है और।

अब यह तपो भूमि कुछ इस रजनी जैसी होगी,
मनु की मानवता पति वंचित सजनी जैसी होगी।

एक हूक सी दिल में उठी और कागज पर कलम लगी चलने,
उन आशुतोष आराध्य देव की लगी प्रभाती सी पढ़ने।

जिनकी सृजन साधना से यह अर्ध – सदी गतिशील रही,
जिनकी निर्मल कर्म – कथा संकेतक संगे मील रही ।

जिनकी निर्मल छत्र छाँव पा सिकन्दरपुर छविमान हुआ,
जिनकी समता सम्मति से यह पतारा क्षेत्र महान हुआ ।

जो नव नायक रहे सतघरा कुल के, और समर के कष्ट सहे,
जो अपने गाँव सिकन्दरपुर के समाज सुधारक व्यक्ति रहे ।

जो वर्षों रहे अध्यापक और जिला पंचायत सदस्य रहे ,
दलीय उपेक्षा और क्षेत्र में भीकम अंक अद्वितीय रहे ।

दिये अनेकों जल – नल, घर, जिनके कर कमलों ने,
जिनके कार्यकाल में पायीं बंदूकें निबलों विकलों ने।

जिनकी कृपा कोर से दुर्लभ कवि सम्मेलन सुलभ हुये,
जिनके माध्यम से अगणित आमत्य हमारे अतिथि हुये।

जिनमें था उत्साह किसी भी तरुण व्यक्ति से अधिक अभी,
चिर तारुण्य साधना जिनकी नही हुयी थी थकित अभी।

मर्यादित परिहास कथन फिर सियाराम पल-पल कहना,
थी जिनकी दिनचर्या दैहिक, दैविक दुख हँस - हँस सहना।

मेरे जैसा लघु प्राणी जिनके संस्मरण  सुनकर,
पाता था विजयानुभूति प्रारब्धों के कटु कृंदन पर।

जिनकी छणिक निकटता  दीर्घ निशान्तम को हरती थी,
सरल सादगी लंकेशों में कौशलेश सी लगती थी।  

शिवम रहित सत्यम, सुन्दरम तो विकलांगम बन जायेंगे,
अब हम जैसे आवारा प्राणी, कहाँ सहारा पायेंगे।

कौन सुनायेगा अब नज़्मे, शेरे , कवितायें पावन,
कौन सिखायेगा गीता के कर्मयोग का अनुपालन।

मात्र सिकन्दरपुर ही क्या अब तो क्षेत्र पतारा सूना होगा,
भाई मेरे अब ध्यान रखो , मिल – जुल कर रहना होगा।

मत बनो कोई अब दुर्योधन मत आपस मेँ टकरार करो,
अब कलयुगी धृतराष्ट्रों से बचने के स्वयं प्रयास करो ।

क्योंकि श्री रामवीर सिंह अब नहीं करेंगे उद्दबोधन ,
भाई मेरे यह कलयुग है कुछ करो स्वयं ही संशोधन।

तुम सबका ही नहीं हमारा भी गौरव बड़ जाएगा,
उस नीलकंठ वरदानी का भी सपना सच हो जायेगा।।


प्रशान्त चौहान 
(10-12-2010)

sahitya sanklan hindi poem

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा भृकुटि – विलास सरल कब होगा? O mere Durbhagya , Oh my bad luck

  ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा भृकुटि – विलास सरल कब होगा ? बचपन गया शिथिल सा यौवन बीत रही जीवन तरुणाई , काले केश – कुसुम कुम्हलाने आकुल अरुणाई अलसाई ,                         प्रौढ़ पींजरे के बंदी का                         कारावास सफल कब होगा ?                         ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा                         भृकुटि – विलास सरल कब होगा ? सत्कर्मों में रत रह कर भी - हुयी सदा संघर्ष सगाई , सब साधन सम्पन्न सहायक होते हुये पराजय पायी ,             ...

भूले गीत बिसरि गयी कविता

भूले गीत बिसरि गयी कविता  और लेखनी अचल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है। कल , कोमल कल्पना लोक में आकस्मिक भूचाल आ गया , भावों के गंभीर सिंधु में  असमय भीषण ज्वार आ गया। और किसी की आँख झील सी हँसते – हँसते सजल हुयी है ।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। है स्वीकार मुझे , मैंने ही फणि – मणि साथ निभाना चाहा , अवगुण के कीचड़ में मानवता- का कमल खिलाना चाहा । कलयुग में सतयुग लाने की त्रुटि से पहली पहल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। मानव का अतीत जीवन भर ही , उसका पीछा करता है , कभी किसी अनजान मोड पर बाहों में भींचा करता है। इसी श्रंखला में , अमृत सी साख , किसी की गरल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। सुमन मिले थे कुछ मनमौजी जो काँटों की चुभन दे गये , आल्हादित और मध्य चन्द्र को चिर स्थायी ग्रहण दे गये। एक सुहानी गुन – गुन करती उजियाली निशि तरल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। अच्छा चलो क्षमा कर भी दो भूल , अज्ञ आवारापन की , या सात्विक श्...

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी  क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी। नींद स्वयं ही चुरा ले गयी , मेरे मन के स्वप्न सुहाने , अंधियारी रजनी के धोखे , भूल हो गयी यह अनजाने। जीवन के चौराहे पर कुछ – मीत मिले थे बिन पहिचाने , यौवन के आवारापन में , भूल हो गयी यह अनजाने ।    उनमें से ही कुछ ने आकर , पीर तुम्हें पहुंचाई होगी , जितनी निकट तुम्हारे , उतनी और कहाँ निठुराई होगी। क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी।। मिलन–विरह के कोलाहल में , तुम अब तक एकाकी कैसे ? इस परिवर्तनशील जगत में , तुम सचमुच जैसे के तैसे। कितनी बार क्षमा मांगी और , कितना प्राण–प्रताण किया है , फिर भी शायद तुमने हमको , नहीं अभी तक क्षमा किया है। ऐसी निष्ठुर नीति धरा पर , कब किसने अपनायी होगी , और “आराधना” न इस धरा पर , भक्तों ने अपनायी होगी। क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी।। यौवन की कुलषित कारा में , तुम पावन से भी अति पावन , पापी दुनियाँ बहुत बुरी है , ओ मेरे भोले मन भावन। मेरी पर्णकुटी में आकर तुमने , मुझको कृतार...