Skip to main content

आँखें मेरी नम रहतीं हैं

 

   आँखें मेरी नम रहतीं हैं   


हे स्नेहा तुमसे विछुड़ कर आँखें मेरी नम रहतीं  हैं

अपने पास बुलाने को तेरा  रस्ता  तकती रहतीं हैं

बस कुछ ही दिन हुये अभी हैं

हमको साथ में चलते चलते

सफर  बहुत  लंबा  है  साथी

दूर न जाना मुझसे झगड़ के

रूठ के मुझसे खफा न होना, ये सांसें तुमसे चलती हैं

हे  स्नेहा तुमसे  विछुड़  कर आँखें  मेरी नम रहतीं  हैं

मेरी आदत है कुछ ऐसी

जो तुमको दुख पहुँचाती है

और विवश होकर फिर तुम

मुझको दस-बीस सुनाती हो

हे प्रिया तुम्हारे वचनों को सुन, दिल की धड़कन रुक-रुक चलती है

हे स्नेहा तुमसे विछुड़ कर आँखें मेरी नम रहतीं  हैं

मेरे जीवन की साथी होकर

क्या तुम मुझको समझ न पायी

चीर के देखो सीना मेरा

उसमे हो बस तुम्ही समायी

सुबह- शाम ले नाम तुम्हारा, मेरी दिनचर्या चलती है

हे स्नेहा तुमसे विछुड़ कर आँखें मेरी नम रहतीं  हैं

कभी-कभी तो प्यार ही मेरा

क्रोध का कारण बनता है

पर सदियों से पति-पत्नी में

अन-मन यूं चलता रहता है

भले रात हो मावस की, मेरी रातों में पूनम” रहती है

हे स्नेहा तुमसे विछुड़ कर आँखें मेरी नम रहतीं  हैं


क्षत्रिय प्रशान्त चौहान 

06/02/2016


HINDI POEMS HINDI SHAYARI  SAHITYA SANKLAN


Comments

Popular posts from this blog

ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा भृकुटि – विलास सरल कब होगा? O mere Durbhagya , Oh my bad luck

  ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा भृकुटि – विलास सरल कब होगा ? बचपन गया शिथिल सा यौवन बीत रही जीवन तरुणाई , काले केश – कुसुम कुम्हलाने आकुल अरुणाई अलसाई ,                         प्रौढ़ पींजरे के बंदी का                         कारावास सफल कब होगा ?                         ओ मेरे दुर्भाग्य ! तुम्हारा                         भृकुटि – विलास सरल कब होगा ? सत्कर्मों में रत रह कर भी - हुयी सदा संघर्ष सगाई , सब साधन सम्पन्न सहायक होते हुये पराजय पायी ,             ...

भूले गीत बिसरि गयी कविता

भूले गीत बिसरि गयी कविता  और लेखनी अचल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है। कल , कोमल कल्पना लोक में आकस्मिक भूचाल आ गया , भावों के गंभीर सिंधु में  असमय भीषण ज्वार आ गया। और किसी की आँख झील सी हँसते – हँसते सजल हुयी है ।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। है स्वीकार मुझे , मैंने ही फणि – मणि साथ निभाना चाहा , अवगुण के कीचड़ में मानवता- का कमल खिलाना चाहा । कलयुग में सतयुग लाने की त्रुटि से पहली पहल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। मानव का अतीत जीवन भर ही , उसका पीछा करता है , कभी किसी अनजान मोड पर बाहों में भींचा करता है। इसी श्रंखला में , अमृत सी साख , किसी की गरल हुयी है। भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। सुमन मिले थे कुछ मनमौजी जो काँटों की चुभन दे गये , आल्हादित और मध्य चन्द्र को चिर स्थायी ग्रहण दे गये। एक सुहानी गुन – गुन करती उजियाली निशि तरल हुयी है।  भूले गीत बिसरि गयी कविता और लेखनी अचल हुयी है।। अच्छा चलो क्षमा कर भी दो भूल , अज्ञ आवारापन की , या सात्विक श्...

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी

क्षमा करो साथी अब ऐसी, फिर न कभी रुसवाई होगी  क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी। नींद स्वयं ही चुरा ले गयी , मेरे मन के स्वप्न सुहाने , अंधियारी रजनी के धोखे , भूल हो गयी यह अनजाने। जीवन के चौराहे पर कुछ – मीत मिले थे बिन पहिचाने , यौवन के आवारापन में , भूल हो गयी यह अनजाने ।    उनमें से ही कुछ ने आकर , पीर तुम्हें पहुंचाई होगी , जितनी निकट तुम्हारे , उतनी और कहाँ निठुराई होगी। क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी।। मिलन–विरह के कोलाहल में , तुम अब तक एकाकी कैसे ? इस परिवर्तनशील जगत में , तुम सचमुच जैसे के तैसे। कितनी बार क्षमा मांगी और , कितना प्राण–प्रताण किया है , फिर भी शायद तुमने हमको , नहीं अभी तक क्षमा किया है। ऐसी निष्ठुर नीति धरा पर , कब किसने अपनायी होगी , और “आराधना” न इस धरा पर , भक्तों ने अपनायी होगी। क्षमा करो साथी अब ऐसी , फिर न कभी रुसवाई होगी।। यौवन की कुलषित कारा में , तुम पावन से भी अति पावन , पापी दुनियाँ बहुत बुरी है , ओ मेरे भोले मन भावन। मेरी पर्णकुटी में आकर तुमने , मुझको कृतार...