दाँतों का सेट एक है बिहार की राजधानी पटना , पटना में हुयी एक घटना। एक बुड्ढा नौजवान , एक बुढ़िया नौजवान। दोनों एक होटल में गये ! वेटर को बुलाया............ दो प्लेट खाना मंगवाया , जब बुड्ढे ने खाना खाया , तो बुढ़िया ने पंखा हिलाया। और जब बुढ़िया ने खाना खाया , तो बुड्ढे ने पंखा हिलाया। यह देख कर ! वहाँ का वेटर चकराया , और चिल्लाया ............ अरे ओ लैला मजनू की औलादों जब इतना ही प्रेम था तो एक साथ क्यूँ नहीं खाया। यह सुन कर बुड्ढा बोला...... अल्लाह के नेक बंदे सवाल तो तेरा नेक है , क्या करूँ हम दोनों के दाँतों का सेट एक है प्रशान्त चौहान
हिन्दी कवितायें, रचनाएँ , जीवन परिचय, मुंशीप्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, रामधारी सिंह दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त